Uncategorized

‘मोनालिसा जिहादियों के जाल में फंसी’:डायरेक्टर का दावा; महाकुंभ गर्ल के गलत तरीके से छूने के आरोप पर सफाई दी

​फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा प्रयागराज कुंभ मेले से चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले के आरोपों के बाद पहली बार सामने आए। वीडियो जारी कर उन्होंने बुधवार को कहा- आम को खास बनाने की मेरी गलत जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए। हालांकि, मुझे उतना अफसोस नहीं है, क्योंकि मैंने एक सार्थक और ईमानदार प्रयास किया था। उन्होंने कहा- जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा को ट्रेनिंग देकर आरोप लगवाए जा रहे, लेकिन उनका पूरा परिवार मां, बहन, पिता जय सिंह के साथ सभी सनातनी लोग मेरे साथ हैं। लव-जिहाद की लड़ाई रुकेगी नहीं। ये कोई पहली बार नहीं है, जब मेरे चरित्र पर सवाल उठाया गया। हर बार लोग बेनकाब हुए हैं। इस बार भी होंगे। मोनालिसा ने मंगलवार को डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए थे। केरल के कोच्चि में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है। उसने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ। परिवार ने भी मेरा साथ नहीं दिया। कहा गया कि यह तुम्हारी पहली फिल्म है। क्या पहली फिल्म के लिए रेप करवाओगे? मोनालिसा ने केंद्र-केरल और मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा मांगी थी
मोनालिसा ने केंद्र सरकार के साथ केरल और मध्य प्रदेश सरकार से मदद मांगी थी। कहा था- उन्हें और उनके पति फरमान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

Exit mobile version