Uncategorized

रजनीकांत ने धुरंधर 2 की तारीफ की:आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताया, हर भारतीय से फिल्म देखने की अपील की

​सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की और इसे मस्ट वॉच फिल्म बताया। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने रजनीकांत की तारीफ पर रिएक्ट करते हुए इसे अपने करियर का खास और इमोशनल मोमेंट बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सोमवार को रजनीकांत ने धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए लिखा, ‘क्या फिल्म है… धुरंधर 2। आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बाप हैं! रणवीर और पूरी कास्ट व क्रू को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय के लिए यह फिल्म देखना जरूरी है। जय हिंद।’
रजनीकांत की तारीफ पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य धर ने लिखा, ‘सर, हम सब एंटरटेनमेंट को सिर्फ आपके एक ही बेंचमार्क से मापते हुए बड़े हुए हैं। दशकों से हमें सीटी बजाने, हंसाने, रुलाने और खुद को बड़ा महसूस कराने के साथ, उसी स्वैग और ग्रेस के साथ यह सब करना, यह प्योर मेजिक है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘आपका धुरंधर 2 को मस्ट वॉच कहना, मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सुपरस्टार मोमेंट जैसा लगता है। यह उसी शख्स का आशीर्वाद लगता है, जिसने हम सभी को बड़े सपने देखना सिखाया। शब्दों से परे आभारी हूं, सर। यह सीधे दिल को छू गया। जय हिंद।’ कई साउथ एक्टर्स ने फिल्म की तारीफ रजनीकांत से पहले कई साउथ एक्टर्स ने भी फिल्म की तारीफ की है। X पर फिल्म को लेकर एक्टर महेश बाबू ने लिखा था, धुरंधर: द रिवेंज एकदम शानदार तरीके से बनाई गई धमाकेदार फिल्म है! रणव  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

Exit mobile version