2026 की बड़ी फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ को लेकर नया अपडेट आया है। फिल्म में भगवान राम की अगली झलक 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती को दिखाई जाएगी। इसके साथ ग्लोबल लेवल पर फैंस के साथ सेलिब्रेशन होगा। राम नवमी के दिन यानी 27 मार्च को फिल्म के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ग्रैंड रिवील की जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “शुभ राम नवमी। यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है और जो भी कदम हम उठा रहे हैं, वह पूरी जिम्मेदारी, श्रद्धा और समर्पण के साथ उठाया गया है, ताकि हमारी अपनी रामायण को उसकी सच्ची भावना और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत किया जा सके।” उन्होंने आगे लिखा, “हम ‘राम’ की अगली झलक को 2 अप्रैल, हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए उत्सुक हैं, जहां हम अपने कई सालों की मेहनत को एक ग्रैंड वर्ल्ड रिवील के जरिए फैंस के साथ शेयर करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद।”
फिल्म का फर्स्ट लुक भारत सहित दुनिया के कई स्थानों पर दिखाया गया था, जिसमें टाइम्स स्क्वायर पर भी इसकी झलक दिखाई गई।
फिल्म दो भागों में रिलीज होगी यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी और ग्लोबल लेवल पर बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में रणबी