Uncategorized

राजस्थान- करण जौहर ने पूरा थिएटर बुक कर देखी ‘धुरंधर-2’:सिंगल स्क्रीन हॉल में मूवी देख भावुक हुए, बोले- याद आया 70 का दशक

​बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने जैसलमेर में पूरा थिएटर बुक कराकर धुरंधर-2 मूवी देखी। शुक्रवार (27 मार्च) को प्राइवेट स्क्रीनिंग में करण के साथ केवल उनके कुछ टीम मेंबर्स थे। मूवी के बाद करण ने कहा कि- सिंगल स्क्रीन हॉल ने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी। करण ने धुरंधर- 2 को जबरदस्त मूवी बताया। उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। जौहर इन दिनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में अपने चर्चित रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। भावुक हुए करण जौहर करण जौहर ने जैसलमेर के सबसे पॉपुलर और एकमात्र सिंगल स्क्रीन थिएटर रमेश टॉकीज में मूवी एंजॉय की। करीब 39 साल पुराना ये टॉकीज जैसलमेर घूमने आने वाले टूरिस्ट की भी पसंद है। यहां का हेरिटेज लुक और मॉडर्न फैसिलिटीज इसे आकर्षक बनाती हैं। यहां मूवी के एक्सपीरियंस पर करण ने लिखा कि- उन्हें 70 के दशक की याद आ गई। उन दिनों वे सिंगल स्क्रीन पर फिल्में देखकर सिनेमा की दुनिया का हिस्सा बनने का सपना देखते थे। जौहर ने यहां इवनिंग शो एंजॉय किया। करण ने की आदित्य धर की तारीफ फिल्म मेकर ने धुंरधर-2 के लिए सोशल मीडिया पर लिखा कि- मूवी ने उन्हें गर्व महसूस कराया है। जौहर ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की तुलना दिग्गज फिल्मकारों से करते हुए लिखा- ‘टेस्टोस्टेर  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

Exit mobile version