Uncategorized

रिलेशनशिप एडवाइज- मुझे अपने कुलीग से प्यार हो गया:ऑफिस में सब गॉसिप करते हैं, असर हमारे रिश्ते पर भी पड़ता है, मैं क्या करूं?

​सवाल: मैं एक 31 साल की वर्किंग प्रोफेशनल हूं और मुंबई में रहती हूं। मुझे अपने एक कुलीग से प्यार हो गया है। रिश्ते की शुरुआत से ही हमने तय किया कि ऑफिस में रिश्ते को रिवील नहीं करेंगे, लेकिन लोगों को पता चल गया। अब ऑफिस में कुछ लोग हमें अलग नजर से देखते हैं, जिससे हम दोनों ही कॉन्शियस रहने लगे हैं। हमें ऑफिस में मामूली सी बात के लिए भी सोचना पड़ता है। इसका असर हमारे रिश्ते पर भी पड़ रहा है। कभी ऑफिस की बात घर तक आ जाए तो तनाव भी हो जाता है। हमें इस सिचुएशन को कैसे हैंडल करना चाहिए? एक्सपर्ट: डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा जवाब: आपको बहुत मुबारक कि आप प्यार में हैं। प्यार एक बेहद खूबसूरत एहसास है और जैसाकि गालिब फरमा गए हैं– इश्क़ पर ज़ोर नहीं है ये वो आतिश ‘ग़ालिब’कि लगाए न लगे और बुझाए न बने।। प्यार तो ऐसा ही होता है। कभी भी और कहीं भी हो सकता है। जैसाकि आपने बताया कि आप दोनों ने शुरू से ही काम और निजी जीवन को अलग रखने की कोशिश की, लेकिन फिर भी लोग गॉसिप कर रहे हैं। यूं तो गॉसिप सिर्फ गप्प ही होती है, लेकिन जब होने लगे तो अच्छे-भले समझदार लोग भी दबाव में आ जाते हैं। आप जो महसूस कर रही हैं, वह बहुत स्वाभाविक है। चलिए आपकी सिचुएशन को समझने और उसके लिए कुछ प्रैक्टिकल सॉल्यूशन निकालने पर बात करते हैं। ऑफिस के लोग गॉसिप क्यों करते हैं? दरअसल, हमारा समाज   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

Exit mobile version