Business

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का नया वैरिएंट लॉन्च:₹1.50 लाख कीमत वाली रेट्रो स्टाइल बाइक में 36.2kmpl का माइलेज, 2 नए कलर ऑप्शन भी पेश

​रॉयल एनफील्ड ने आज (4 अप्रैल) अपनी एंट्री-लेवल रेट्रो स्टाइल वाली मोटरसाइकिल हंटर 350 का नया बेस प्रीमियम मॉडल लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,49,900 है। कंपनी के मुताबिक, बाइक का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 36.2kmpl है। नए वैरिएंट को हंटर लाइनअप में सबसे नीचे वाले ‘फैक्ट्री ब्लैक’ वैरिएंट के ऊपर रखा गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि कम कीमत के बावजूद इसमें स्पोक व्हील्स की जगह ट्यूबलेस टायर वाले कास्ट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। डिजाइन: दो नए कलर के साथ अब 10 ऑप्शन नया मॉडल ‘टारमैक ब्लैक’ ग्लॉस ब्लैक पेंट स्कीम में पेश किया गया है। साइड पैनल पर मिनिमल रॉयल एनफील्ड ब्रांडिंग इसे क्लीन और क्लासी लुक देती है। कंपनी ने हंटर के टॉप वैरिएंट के लिए मुंबई येलो और मूनशॉट वाइट नाम से दो नए कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं। इसके बाद हंटर अब 10 रंगों में उपलब्ध है। भारत में इसका मुकाबला TVS रोनिन, होंडा CB 350, जावा 42 और येज्दी रोडस्टर से है। फीचर्स: रोटरी स्विचगियर और नया डिजिटल-एनालॉग क्लस्टर बेस प्रीमियम वैरिएंट में फीचर्स में कोई कटौती नहीं की गई है। इसमें टॉप वैरिएंट की तरह रोटरी स्विचगियर (घुमाने वाले बटन), नया डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें सिंगल चैनल ABS के साथ फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

Exit mobile version