दिवंगत पंजाबी सिंगर सुखदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के फेंस के लिए एक गुड न्यूज है। बरोटा की सफलता के बाद जल्दी ही उनका एक और नया गाना जारी होने वाला है। इसकी जानकारी सिद्धू मूसेवाला इंस्टाग्राम पेज पर दी गई। इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई गई है और उस पर संदेश दिया गया है कि जल्दी ही नया गाना आने वाला है। इसके अलावा उसमें बरोटा को पसंद करने के लिए भी फेंस को धन्यवाद कहा गया है। सिद्धू मूसेवाला के नए गीत आने के संकते मिलते हुए उनके प्रशंसकों में भारी उत्साह है। इंस्टाग्राम पर 25 मार्च को यह स्टोरी शेयर की गई है। प्रशंसक अब उनके नए गाने का इंतजार कर रहे हैं। करीब तीन महीने पहले लांच हुआ बरोटा गीत ने नए रिकार्ड बना दिए हैं। यूट्यूब पर जहां इस गीत को 10 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, वहीं इस पर 1 करोड़ से ज्यादा लोग कमेंट भी कर चुके हैं। कमेंट के मामले में यह गाना दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मौत को मई में चार साल पूरे होंगे सिद्धू मूसेवाला की मौत को मई में चार साल पूरे हो जाएंगे। उनकी मौत 29 मई 2022 को हुई थी। तब उनकी उम्र महज 28 साल थी। मौत से पहले भी उनके काफी प्रशसंक थे लेकिन मौत के बाद उनके प्रशंसकों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौत के बाद रिलीज हुए गीतों को मिल रहा भारी समर्थन सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद करीब 12 गीत रिलीज हो चुके हैं। मूसेवाला के गी